Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -09-Jul-2022 सरस्वती वंदना

लेखिका-प्रियंका भूतड़ा

शीर्षक- जय शारदे मां

-सरस्वती वंदना(गीत विधा)



हे शारदे मां हे शारदे मां
जय शारदे मां जय शारदे मां

मां सरस्वती
गा रहे गुण भारती

हंस वाहिनी, वीणा वादिनी
श्वेत कमल पर विराजती

हे शारदे मां.... हे शारदे मां

बुद्धि विधाता, ज्ञान दाता
अज्ञानता से हमें तारना

हे शारदे मां..… हे शारदे मां

ज्ञान की देवी, ज्ञान दर्शन कराती
अंधियारे मैं राह दिखाती

हे शारदे मां.... हे शारदे मां

संगीत की है जगदायनी
कंठ मे मधुर भाषणी
तू है मां मेरी सरस्वती

हे शारदे मां ....हे शारदे मां

करते हैं तुमको हम वंदन
पुष्प तुम्हें करते है अर्पण
मन के भाव करते है समर्पण
ज्ञान को करते हैं अर्जन
यही सिखाती है मेरी मां

हे शारदे मां ...हे शारदे मां
जय शारदे मां जय शारदे मां
मां सरस्वती
गा रहे गुण भारती

   17
10 Comments

Aniya Rahman

11-Jul-2022 08:00 PM

Nyc

Reply

Seema Priyadarshini sahay

11-Jul-2022 04:32 PM

बेहतरीन रचना

Reply

Chudhary

11-Jul-2022 11:48 AM

Osm

Reply